गर्भावस्था में स्त्री
का पेट ग्लोब की तरह होता है
स्त्री ने दुनिया को
अपने कोख में रखा
बिना स्त्री के दुनिया की
परिकल्पना करना व्यर्थ है
स्त्री ने ही दुनिया को
पाल पोस कर बढ़ा किया।
हम सब दुनिया के अभिन्न अंग हैं
हम सब उस स्त्री की दुनिया हैं
जिसका पेट ग्लोब की तरह था।