Tag: Eloped Girls
घर से भागी हुई लड़की
1
"तू
सगे माँ-बाप की नहीं हुई
मेरी क्या होगी साली!"
पहले घर से
भागी हुई लड़की ने
दूसरा घर भी छोड़ दिया है,
और तीसरा घर ढूँढ रही है..!
2
"रांड!
अमावस के दिन...
घर से भागी हुई लड़कियाँ
घर से भागी हुई लड़कियाँ कुछ दिनों बाद बरामद कर ली जाती हैं
चोरी के सामान की तरह
और लौटा दी जाती हैं फिर से उसी बैरंग...
भागी हुई लड़कियों के घर
वो लड़कियाँ जिनके घर छूट गये
जिन्होंने घर छोड़ दिया
या जो लड़कियाँ भाग गईं
व्यवस्थाओं में ढलने के इनकार के साथ
ऐसी लड़कियों को सूँघ-सूँघ कर खोजा गया
पृथ्वी...