Tag: Roti
हम बोले रोटी
उन्होंने कहा—
देखो!
हमने देखा!
...वे ख़ुश हुए।
उन्होंने कहा—
सुनो!
वे बहुत ख़ुश हुए!
उन्होंने कहा—
खड़े रहो!
हम खड़े रहे!
वे बहुत ही ख़ुश हुए।
उन्होंने कहा—
बोलो!
हमने कहा— 'रोटी'!
वे नाराज़ हुए!
बहुत नाराज हुए!!
बहुत ही...
रोटी और संसद
एक आदमी
रोटी बेलता है
एक आदमी रोटी खाता है
एक तीसरा आदमी भी है
जो न रोटी बेलता है, न रोटी खाता है
वह सिर्फ़ रोटी से खेलता...
रोटी
रोटी पापी पेट का प्रथम पुण्य है
जो सर्वप्रथम धरती के हिस्से आता है
उसके बाद किसान के।
रोटी मनुष्य की रची कृपा है
जो गाय और कुत्ते...