Tag: Empty Hands
ख़ाली हाथ, कविता ने
कविता संग्रह 'भेड़ियों ने कहा शुभरात्रि' से
ख़ाली हाथ
समुद्र के किनारे
रेत पर लिखता हूँ
कविता...
लहरें आती हैं
और बहाकर ले जाती हैं
मेरे शब्द...
लौटता हूँ घर
ख़ाली हाथ
रोज़ बरोज़...
रोज़...
