1 POSTS
जन्मदिन व जन्मस्थान- 3 नवंबर को जबलपुर (मध्य प्रदेश) में
अब तक परिकथा, पाखी, शुक्रवार, अक्षरपर्व, वागर्थ, लमही, पूर्वग्रह, लोकस्वामी, सनद, संवदिया, नेशनल दुनिया, दैनिक भास्कर, पीपुल्स समाचार, जनसंदेश टाइम्स , दिल्ली की सेल्फी, लोकस्वामी, जनसत्ता साहित्य विशेषांक, नई दुनिया, दुनिया इन दिनों -साहित्य वार्षिकी 2, समावर्तन का रेखांकित स्तंभ, देश की सर्वश्रेष्ठ साहित्यिक पत्रिका ‘पहल’, समय के साखी, आजकल आदि पत्र-पत्रिकाओं में कविताएं, कहानी, लेख प्रकाशित। सिताबदियारा, पहलीबार, बिजूका ब्लॉग पर भी कविताएं। ई पत्रिका कृत्या में कविताएं प्रकाशित। वेबदुनिया में आलेख शामिल, दूरदर्शन और आकाशवाणी में रचनाओं का पाठ।कविताकोश में कविताएं सम्मिलित। राजस्थान पत्रिका में साक्षात्कार प्रकाशित। हाल ही में प्रकाशित यूरोप की अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन पत्रिका ‘वर्ड्स एंड वर्ल्ड्स’ में अंग्रेजी कविता लेखन के साथ ही हिंदी अनुवाद का प्रारंभ।
किताब- पहला कविता संग्रह – ‘प्रार्थनारत बत्तखें’ भारतीय ज्ञानपीठ से 2018 में प्रकाशित कविता संग्रह। दूसरी किताब – 2019 में सर्व भाषा ट्रस्ट से प्रकाशित ‘हां क़ायम हूं मैं’ काव्य संकलन में कविताएं शामिल
सम्मान- भारतीय उच्चायोग, लंदन की डॉ. लक्ष्मीमल्ल सिंघवी हिदी साहित्य प्रकाशन अनुदान योजना के तहत पहले कविता संग्रह की पांडुलिपि सम्मानित।
‘हिंदी गौरव सम्मान’
म.प्र. साहित्य सम्मेलन का प्रतिष्ठित ‘वागीश्वरी सम्मान’।
कॉलेज में अध्यापन, आकाशवाणी में कंपियरिंग, विभिन्न पत्रिकाओं के बाद पी7 न्यूज़ चैनल और फिर नई दुनिया में पत्रकारिता। यूके में 1 वर्ष शेफ के तौर पर काम।
संप्रति- फिलहाल अस्थायीप्रशासकीय कार्य और स्वतंत्र लेखन।
ईमेलआईडी-
[email protected]