कविता

Read here famous and latest Hindi poetry and other translated Indian poems by renowned and new poets.

इस पेज पर आप हिन्दी व अन्य भारतीय भाषाओं से अनूदित पुराने व नए साहित्यकारों की उत्कृष्ट कविताएँ पढ़ सकते हैं!

कुछ चुनिन्दा कविताएँ / Selections from Hindi Poetry —

‘नक्सलबाड़ी’ – सुदामा पांडेय धूमिल

‘सहमति…
नहीं, यह समकालीन शब्द नहीं है
इसे बालिग़ों के बीच चालू मत करो’    more…

‘सूर्योदय की प्रतीक्षा में’ – कुँवर नारायण

वे सूर्योदय की प्रतीक्षा में
पश्चिम की ओर
मुॅंह करके खड़े थे    more…

‘तुम आयीं’ – केदारनाथ सिंह

तुम आयीं
जैसे छीमियों में धीरे-धीरे
आता है रस,
जैसे चलते-चलते एड़ी में
काँटा जाए धँस    more…

‘देना’ – नवीन सागर

जिसने मेरा घर जलाया
उसे इतना बड़ा घर
देना कि बाहर निकलने को चले
पर निकल न पाए    more…

‘हस्तक्षेप’ – श्रीकांत वर्मा

कितना भी कतराओ
तुम बच नहीं सकते हस्तक्षेप से—
जब कोई नहीं करता
तब नगर के बीच से गुज़रता हुआ
मुर्दा
यह प्रश्न कर हस्तक्षेप करता है—
मनुष्य क्यों मरता है?    more…

‘यह सब कैसे होता है’ – कुमार विकल

मैंने चाहा था कि मेरी कविताएँ
नन्हें बच्चों की लोरियाँ बन जाएँ
जिन्हें युवा माएँ
शैतान बच्चों को सुलाने के लिए गुनगुनाएँ    more…

‘दीवारें’ – विजयदेव नारायण साही

अजब तरह की है यह कारा
जिसमें केवल दीवारें ही
दीवारें हैं,
अजब तरह के कारावासी,
जिनकी क़िस्मत सिर्फ़ तोड़ना
सिर्फ़ तोड़ना।    more…

‘मरने की फ़ुर्सत’ – अनामिका

ईसा मसीह
औरत नहीं थे
वरना मासिक धर्म
ग्यारह बरस की उमर से
उनको ठिठकाए ही रखता
देवालय के बाहर!    more…

‘ख़रगोश और चीते की तलाश’ – अब्दुल बिस्मिल्लाह

कविता की प्रक्रिया से गुज़रना
फाँसी से मुक्त होने की छटपटाहट से कम नहीं है    more…

‘अब विदा लेता हूँ’ – पाश

और अब हर तरह की कविता से पहले
हथियारों के ख़िलाफ़ युद्ध करना ज़रूरी हो गया है    more…

Keep scrolling for recently added Hindi Poetry…

कविताएँ: मई 2021

महामारी में जीवन कोई ग़म नहीं मैं मारा जाऊँ अगर सड़क पर चलते-चलते ट्रक के नीचे आकर कोई ग़म नहीं गोहरा खा जाए मुझे खेत में रात को ख़ुशी की बात है अस्पताल...

ऐड्रियाटिक जेस की कविताएँ

एड्रिआटिक जेस विश्व पटल पर उभरते युवा अल्बेनियन कवि और ब्लॉगर हैं। उनका जन्म परमेट अल्बानिया में 1971 में हुआ, जहाँ अपनी स्कूली शिक्षा...

कविताई काम नहीं आती

अब कविताई अपनी कुछ काम नहीं आती मन की पीड़ा, झर-झर शब्दों में झरती थी है याद मुझे जब पंक्ति एक हलचल अशान्ति सब हरती थी यह क्या से क्या...

मुलाक़ात

मुझे पल-भर के लिए आसमान को मिलना था पर घबरायी हुई खड़ी थी कि बादलों की भीड़ में से कैसे गुज़रूँगी कई बादल स्याह काले थे ख़ुदा जाने—कब...

आज भी

आज भी होंगे करोड़ों पर अन्याय अत्याचार होंगे लाखों पर इस शाम भी असंख्य सोएँगे भूखे या आधे पेट हज़ारों-हज़ार रहेंगे बेआसरा-बेसहारा औरतें गुज़रेंगी हर सम्भव-असम्भव अपमान से बच्चे...

तब वे कवि हो जाते हैं

जब बच्चे लम्बी साँस लेकर मारते हैं किलकारियाँ तब गौरैया की तरह उड़ता है माँ का मन जब बच्चों की कोमल हथेलियाँ छूती हैं मिट्टी तब बन जाते हैं...

समय से मत लड़ो

लड़ो लड़ो वापस जाते हुए सुख से अड़ जाओ उसके रास्ते में ज़िद करते पैर पटककर— बाप की पतलून खींचकर मेले में कुछ देर और ठहर पसन्द का खिलौना...

हमारे शासक

हमारे शासक ग़रीबी के बारे में चुप रहते हैं शोषण के बारे में कुछ नहीं बोलते अन्याय को देखते ही वे मुँह फेर लेते हैं हमारे शासक...

मृत्यु, नहीं आते सपने इन दिनों, लौटना

मृत्यु नहीं आना चाहिए उसे जिस तरह वह आयी है उस तरह जीवन की अनुपस्थिति में निश्चित है आना उसका, पर इस अनिश्चित ढलते समय में वह आयी है आतातायी...

आगे जीवन दौड़ रहा है

ज़रा ध्यान से नीचे कोई सो रहा है एक पूरा आदमी हमारी ही तरह चलता था इसी धरती पर पूरा का पूरा नीचे। गीत गाता वह इमारतें बनायीं बस चलायी दावतें दीं दूल्हा बना कुर्सी छीनी नहीं...

कैसे-कैसे लोग

यह कैसी अनहोनी मालिक, यह कैसा संयोग कैसी-कैसी कुर्सी पर हैं कैसे-कैसे लोग! जिनको आगे होना था वे पीछे छूट गए जितने पानीदार थे शीशे तड़ से टूट गए प्रेमचंद...

औरतें यहाँ नहीं दिखतीं

औरतें यहाँ नहीं दिखतीं वे आटे में पिस गई होंगी या चटनी में पुदीने की तरह महक रही होंगी वे तेल की तरह खौल रही होंगी, उनमें घर...
कॉपी नहीं, शेयर करें! ;)